जयपुर, 14 फरवरी (वार्ता) राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने विविधता में एकता की भारत भूमि को 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' बताते हुए विद्यार्थियों को राष्ट्र के लिए समर्पित होकर भविष्य की दिशाओं का निर्धारण करने का आह्वान किया हैं। श्री बागडे ने शनिवार को यहां लोकभवन में "भारत दर्शन यात्रा" के तहत जम्मू कश्मीर के विद्यार्थियों ने उनसे मुलाक़ात के दौरान यह आह्वान किया। राज्यपाल ने विद्यार्थियों से संवाद में कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग हैं। उन्होंने कहा कि कश्मीर सनातन संस्कृति का गढ़ रहा है। यहीं कभी शारदा पीठ ज्ञान का उन्नत केन्द्र था।

उन्होंने भारत दर्शन यात्रा की विद्यार्थियों को शुभकामना देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित