जयपुर , सितंबर 04 -- राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेकर आलोक पथ पर चलने का आह्वान किया हैं।

श्री बागडे शुक्रवार को 'गौरांग इंस्टीट्यूट फॉर वैदिक एजुकेशन' द्वारा आयोजित श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में भाग लिया। उन्होंने वहां हरिनाम संकीर्तन और भगवद्गीता के ज्ञान पर आधारित विशेष आध्यात्मिक कार्यक्रम में भी भागीदारी की। उन्होंने लड्डू गोपाल का दुग्धाभिषेक कर पूजा अर्चना भी की।

राज्यपाल ने कहा कि श्रीकृष्ण जीवन की उत्सवधर्मिता से जुड़े हैं। श्री कृष्ण युगन्धर हैं। उनका जीवन अतीत के मोह को त्याग कर जीवन में निरंतर आगे बढ़ने और निष्काम कर्म का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता में वासुदेव श्रीकृष्ण ने धर्म की रक्षा करने और उसका मार्ग दिखाने को ही इस सृष्टि का सबसे बड़ा सत्य और कर्तव्य बताते हुए हरेक को आदर्श कर्म की ओर चलने की पावन शिक्षा दी है।

उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण का जीवन कठिन परिस्थितियों में भी सही निर्णय लेने और संघर्ष करते हुए जीवन के आलोक पथ का वरण करने का संदेश देता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित