जयपुर , अगस्त 09 -- राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने अमेरिका के ओरेगन में आयोजित विश्व एथलेटिक्स अंडर-20 रजत पदक जीतने पर बसंत कुमार मेघवाल को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
श्री बागडे ने कहा कि पुरुषों की ऊंची कूद में भारत को रजत पदक जीतने एवं उनके खेल प्रदर्शन से पूरा देश गौरवान्वित हुआ है।
राज्यपाल ने भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के जारी रहने पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि देश को अपने इन खिलाड़ियों पर गर्व है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित