जयपुर , मई 25 -- राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने सोमवार को कनक घाटी स्थित श्री राधा माधव मंदिर में दर्शन किये और सभी के मंगल की कामना की।
श्री बागडे मंदिर परिसर में सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार में भी सम्मिलित हुए। उन्होंने वहां बटुकों को आशीर्वाद स्वरूप दक्षिणा दी तथा कहा कि जनेऊ मात्र एक धागा नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, उच्च आदर्शों और अनुशासन का प्रतीक है।
उन्होंने बटुकों से धर्म के मार्ग पर चलने, बड़ों का आदर करने और समाज में ज्ञान एवं सेवा का प्रसार करने का आह्वान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित