जयपुर , जून 12 -- राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने सुप्रसिद्ध मांड गायिका गवरी देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

श्री बागडे ने कहा कि लोक संगीत मांड गायन परंपरा को समृद्ध करने में उनका विशिष्ट योगदान रहा। वह मांड की महान गायिकाओं में एक थी। उनका जाना अपूरणीय क्षति है।

राज्यपाल ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों, प्रशंसकों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित