जयपुर , अप्रैल 15 -- राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) के पूर्व सदस्य बाबूलाल कटारा के खिलाफ अपराध प्रमाणित पाए जाने के फलस्वरूप दंड प्रक्रिया संहिता के प्रावधानानुसार अभियोजन स्वीकृति दी है।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले राज्यपाल द्वारा उन्हें निलम्बित किए जाने के आदेश जारी किए गए थे। बाबूलाल कटारा को द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा-2022 के पेपर लीक मामले में गिरफ्तार और आरपीएससी की सदस्यता से निलंबित किया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित