जयपुर , मई 26 -- राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने राज्य की तीन हस्तियों को देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किये जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

श्री बागडे ने सामाजिक सेवा एवं लोक कल्याण क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए स्वामी ब्रह्मदेव महाराज, कला क्षेत्र में लोक वाद्य भपंग को वैश्विक पहचान दिलाने वाले गफरूद्दीन मेवाती जोगी और सुप्रसिद्ध अलगोजा वादक तगा राम भील को राष्ट्रपति द्वारा पद्मश्री दिये जाने पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि राजस्थान इससे गौरवान्वित हुआ है।

उल्लेखनीय है कि सोमवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित सम्मान समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राज्य की इन तीन प्रतिभाओं को पद्मश्री से सम्मानित किया ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित