जयपुर , जून 09 -- राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने जयपुर के खो नागोरियान क्षेत्र में एक पटाखा फैक्ट्री में आग लग जाने से तीन लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया।
श्री बागडे ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की और हादसे में घायलों के जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की है।
गौरतलब है कि राजधानी जयपुर के खोह नागोरियान थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक पटाखा फैक्ट्री में आग लग जाने से तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि करीब छह लोग गंभीर रूप से झुलस गये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित