जयपुर , सितम्बर 24 -- राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने उत्तर प्रदेश केग्रेटर नोएडा में बस में आग लगने से हुए हादसे में नौ लोगों के मरने पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
श्री बागडे ने ईश्वर से मृतकों की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
उन्होंने हादसे में घायलों के जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की।
ग्रेटर नोएडा जेवर थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर बुधवार देर रात एक चलती बस में अचानक भीषण आग लगने से नौ लोगों की जलने और दम घुटने से मौत हो गयी है। बस नयी दिल्ली से महोबा जा रही थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित