जयपुर , जुलाई 05 -- राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने ख्याति प्राप्त पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
श्री बागडे ने कहा कि गायिका तीजन बाई ने पंडवानी लोक संस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाई और उनका निधन भारतीय लोक कला एवं सांस्कृतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।
राज्यपाल ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों, प्रशंसकों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित