जयपुर , अक्टूबर 03 -- राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने एशियाई खेलों में महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में कुमकुम अनिल मोहोड़ को एवं महिला व्यक्तिगत गोल्फ स्पर्धा में प्रणवी शरथ उर्स को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई और शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर श्री बागडे ने कहा कि इनके खेल प्रदर्शन से पूरा देश गौरवान्वित हुआ है। उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के जारी रहने पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि देश को अपने इन खिलाड़ियों पर गर्व है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित