जयपुर , सितम्बर 26 -- राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने एशियाई खेलों में भारत की महिला कबड्डी टीम द्वारा स्वर्ण पदक जीतने पर पूरी टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी है।
इस अवसर पर श्री बागडे ने कहा कि इनके खेल प्रदर्शन से पूरा देश गौरवान्वित हुआ है। उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के जारी रहने पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि देश को अपने इन खिलाड़ियों पर गर्व है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित