जयपुर , सितम्बर 20 -- राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने एशियाई खेलों में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में भारत को रजत पदक दिलाने पर एलावेनिल वलारिवन, विदरसा के. विनोद और सोनम उत्तम मस्कर को बधाई और शुभकामनाएं दी है।
इस अवसर पर श्री बागडे ने कहा कि इनके खेल प्रदर्शन से पूरा देश गौरवान्वित हुआ है।उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के जारी रहने पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि देश को अपने इन खिलाड़ियों पर गर्व है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित