जयपुर , अक्टूबर 19 -- राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल एसएच1 स्पर्धा में भारतीय खिलाड़ी मोना अग्रवाल को स्वर्ण पदक एवं अवनि लेखरा को रजत पदक जीतने पर बधाई और शुभकामनाएं दी है।
श्री बागडे ने कहा कि इनके खेल प्रदर्शन से पूरा देश गौरवान्वित हुआ है। उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के जारी रहने पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि देश को अपने इन खिलाड़ियों पर गर्व है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित