जयपुर , अगस्त 01 -- राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने अजरबैजान में आयोजित अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर भारत का नाम रोशन करने पर राजस्थान की संध्या विश्नोई को बधाई एवं शुभकामनायें दी है।

श्री बागडे ने कहा कि संध्या विश्नोई के खेल प्रदर्शन से पूरा देश गौरवान्वित हुआ है। उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के जारी रहने पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि देश को अपने इन खिलाड़ियों पर गर्व है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित