जयपुर , अप्रैल 14 -- राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर मंगलवार को अम्बेडकर सर्किल पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
श्री बागडे ने इस दौरान बाबा साहेब द्वारा वंचित वर्गों के कल्याण के लिए किए कार्यों, संविधान निर्माण और सामाजिक समरसता के अतुलनीय योगदान को याद किया। उन्होंने सभी से बाबा साहेब के आदर्शों के अनुसरण का आह्वान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित