जयपुर , सितंबर 15 -- राजस्थान के राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ किसनराव बागड़े बुधवार को जयपुर जिले के जोबनेर में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत आयोजित विशेष कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय जोबनेर में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत पूर्वाह्न ग्यारह बजे विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस भी मनाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित