जयपुर , सितम्बर 14 -- राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने सोमवार को यहां आयोजित गणेशोत्सव समारोह में भाग लिया।
गणेश चतुर्थी पर अजमेर रोड स्थित बाल निवास गार्डन में आयोजित इस समारोह में श्री बागडे ने गणेशजी की प्रतिमा को नमन किया और गणेश पूजन कर भगवान श्री गणेश से प्रदेशवासियों की समृद्धि, संपन्नता और खुशहाली की कामना की।
राज्यपाल ने भगवान श्री गणेश से सभी के मंगल की प्रार्थना की। उन्होंने समारोह में गणेश महोत्सव से जुड़ा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी देखा और उसकी सराहना की। इस अवसर पर विधायक गोपाल शर्मा ने राज्यपाल को भगवान विघ्नहर्ता की तस्वीर भेंट की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित