जयपुर , मार्च 19 -- राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे को विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने गुरुवार को राजस्थान दिवस एवं भारतीय नव वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
श्री देवनानी ने लोकभवन में श्री बागडे से मुलाकात की और उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर राजस्थान दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी।
इस दौरान श्री देवनानी ने अपने दो वर्ष के कार्यकाल की 'संसदीय संस्कृति का उत्कर्ष: नवाचारों के दो वर्ष' पुस्तक भी राज्यपाल को भेंट की। राज्यपाल ने विधानसभा के उनके कार्यकाल में लिए निर्णयों और नवाचारों की सराहना की।
कुलाधिपति श्री बागडे ने बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के चौथे दीक्षांत समारोह में शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में श्री देवनानी को प्रदान की गयी 'विद्या वाचस्पति' की उपाधि के लिए उन्हें बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित