जयपुर , मार्च 25 -- राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने रामनवमी (26 मार्च) पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर श्री बागडे ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम घट घट में व्याप्त हैं। राम का अर्थ ही है सुन्दर, सुखदायक। प्रभु श्रीराम के नाम की महिमा अनंत है, उनका नाम स्वयं में एक महामंत्र है। उनका पूरा जीवन ही आदर्श का अनुपम उदाहरण है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित