जयपुर , जून 16 -- राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने महाराणा प्रताप जयन्ती (17 जून) पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

श्री बागडे ने महाराणा प्रताप जयंती पर उन्हें स्मरण करते हुए कहा कि हल्दीघाटी का युद्ध निर्णायक था। इसमें महाराणा प्रताप ने अदम्य साहस दिखाते हुए मुग़लों को भयभीत ही नहीं किया, उन्हें मेवाड़ से खदेड़ा था। बाद में सुनियोजित दिवेर के युद्ध में उन्होंने अकबर की सेना पर विजय प्राप्त की और उन्हें आत्मसमर्पण करवाया।

उन्होंने कहा कि मेवाड़ की स्वतंत्रता के लिए किया गया वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप का संघर्ष मातृभूमि के स्वाभिमान से जुड़ा था। उन्होंने समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर मातृभूमि की रक्षा के लिए मुगलों से सतत संघर्ष किया, पर कभी हार नहीं मानी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित