जयपुर , जुलाई 28 -- राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने गुरु पूर्णिमा पर्व (29 जुलाई) पर बधाई और शुभकामनाएं दी है।

इस अवसर पर श्री बागडे ने कहा कि यह पर्व गुरु के प्रति सम्मान, श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त करने का पर्व है। सनातन संस्कृति में गुरु को अति विशिष्ट स्थान दिया गया है।

उन्होंने कहा कि गुरु हमें केवल शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि जीवन में सही मार्ग पर चलने, अच्छे संस्कार अपनाने और सत्य का ज्ञान प्राप्त करने के लिए भी प्रेरित करते है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित