जयपुर , फरवरी 28 -- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अजमेर में राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अभिनंदन किया और अजमेर यात्रा से लौटते समय उन्हें भावभरी विदाई दी।

श्री बागडे एवं श्री शर्मा ने श्री मोदी के अजमेर पहुंचने पर उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन करते हुए उनकी अगवानी की। राज्यपाल ने प्रधानमंत्री के साथ अजमेर में एचपीवी टीकाकरण के देशव्यापी अभियान के शुभारंभ और युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र सौंपने के कार्यकम में भाग लिया और उनका आभार जताया। श्री मोदी के कार्यक्रम पश्चात लौटने पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने उन्हें भावभरी विदाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित