जयपुर , जून 22 -- राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आग लगने से हुए हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
श्री बागड़े ने ईश्वर से मृतकों की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है। उन्होंने हादसे में घायलों के जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की है।
श्री शर्मा ने कहा कि लखनऊ के अलीगंज में आग लगने से हुई जनहानि का समाचार ह्रदयविदारक हैं। उन्होंने कहा, " मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। "उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को यह अपार दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की ओर घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित