नयी दिल्ली , अगस्त 17 -- विदेश सेवा के वरिष्ठ अधिकारी सौमेंदु बागची को स्विट्ज़रलैंड में और अजय ए. कुमार को इराक में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया है।

विदेश मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि भारतीय विदेश सेवा के 2001 बैच के अधिकारी श्री कुमार , जो अभी मंत्रालय में संयुक्त सचिव हैं उन्हें इराक में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया है। वह वर्ष 1993 बैच के अधिकार श्री बागची का स्थान लेंगे जिन्हें स्विटजरलैंड भारत का राजदूत बनाया गया है।

इन दोनों अधिकारियों के जल्द ही कार्यभार ग्रहण करने की संभावना है। भारत और स्विट्जरलैंड के संबंध लोकतंत्र, कानून के शासन और वर्ष 1948 की मैत्री संधि पर आधारित हैं। दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग, विज्ञान, प्रौद्योगिकी और व्यापारिक साझेदारी लगातार मजबूत हो रही है, जिसमें हाल ही में लागू हुआ व्यापार समझौता एक महत्वपूर्ण कदम है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित