उमरिया , मई 18 -- मध्यप्रदेश में उमरिया जिले के नौरोजाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बड़ागांव में बाइक और ऑटो की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार रविवार रात बड़ागांव से पिनौरा मार्ग पर बाइक और ऑटो की आमने-सामने की टक्कर हो गई। दुर्घटना में बाइक चालक शिवा बैगा (22) की मौके पर ही मौत हो गई।

दुर्घटना में ऑटो में सवार दो महिलाओं को गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलने पर उन्हें 108 एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस के अनुसार दोनों घायलों की स्थिति सामान्य बताई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित