भरतपुर , अक्टूबर 09 -- राजस्थान में भरतपुर के वैर थाना क्षेत्र में सीता बांध में शुक्रवार को एक बुजुर्ग का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान थान सिंह जाट (60) के रूप में हुई, जो पिछले तीन दिनों से लापता थे। बांध के किनारे खड़ी एक लावारिस मोटर साइकिल के पास मोबाइल, चप्पलें और चाबियां रखी मिलीं। बाद में ग्रामीणों को बांध के पानी में शव तैरता नजर आया। इस पर पुलिस को सूचना दी गयी।
पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को वैर उपजिला अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित