उमरिया , मई 29 -- मध्यप्रदेश के उमरिया जिले स्थित बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में संदिग्ध अवस्था में मृत पाए गए बाघ की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि उसकी मृत्यु ट्रेंक्युलाइजेशन से पहले ही हो चुकी थी।

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक अनुपम सहाय ने बताया कि 24 मई को पनपथा परिक्षेत्र के खेरवा टोला में एक बाघ मृत पाया गया था। इसके बाद जबलपुर स्थित भारतीय वन्यजीव स्वास्थ्य संस्थान में चिकित्सकों की उपस्थिति में उसका पोस्टमार्टम कराया गया।

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार बाघ की मृत्यु अचानक हृदय और श्वसन तंत्र विफल होने के कारण हुई। चिकित्सकों ने पाया कि बाघ लंबे समय से कमजोर और बीमार था। उसकी मांसपेशियां पीली और सूखी थीं तथा उसका पाचन तंत्र पूरी तरह खाली मिला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित