उमरिया , मई 23 -- मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में स्थित बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में तीन दिवसीय ग्रीष्म कालीन गिद्ध गणना में पहले दिन विभिन्न प्रजातियों के 287 गिद्ध मिले हैं ।

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक अनुपम सहाय ने आज बताया कि टाइगर रिजर्व में गणना का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान टाइगर रिजर्व के नौ से आठ परिक्षेत्रों में गिद्ध मिले हैं। जिनमें देशी गिद्ध , सफेद पीठ गिद्ध , इजिप्शियन गिद्ध ,राज गिद्ध और सिनेरियस गिद्ध कुल पांच प्रजातियां शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि गणना का कार्य सुबह छह से आठ बजे तक किया गया है इस गणना अभियान में 700 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं।

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में गिद्धों की सात प्रमुख प्रजातियां पाई जाती हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित