बांदा , मार्च 18 -- उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के अतर्रा नगर स्थित न्यायालय में पेशी के दौरान पुलिस हिरासत से फरार बंदी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया।
पुलिस क्षेत्राधिकारी अतर्रा प्रवीण कुमार ने बताया कि विगत 16 मार्च सोमवार को अतर्रा स्थित न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेशी के लिए लाया गया बंदी अतर्रा नगर के गांधीनगर मोहल्ला निवासी चुन्नू नामक बंदी लघु संख्या की बहाने पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित