बांदा , सितंबर 25 -- उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के मटौन्ध थाना क्षेत्र में शुक्रवार को नौकरी दिलाने के नाम पर 15 लाख रुपए की ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि बांदा नगर निवासी जितेंद्र कमार को एक इंटर कॉलेज में लिपिक के पद पर नौकरी दिलवाने के नाम पर अछरौड गांव निवासी विनोद कुमार द्वारा 15 लाख रुपए लिए गए थे। साथ ही विश्वास में लेने के लिए उसे कूट रचित फर्जी नियुक्ति पत्र भी दिया गया था। जब जितेंद्र कुमार फर्जी नियुक्ति पत्र ले बांदा नगर स्थित कॉलेज पहुंचा तब उसे फर्जी नियुक्ति पत्र देकर 15 लाख रुपए की ठगी की जानकारी हुई।

पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया और गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए। पुलिस के अनुसार सूचना पर आज खैराडा रेलवे स्टेशन के निकट मौजूद आरोपी विनोद कुमार को गिरफ्तार किया गया और उसके विरुद्ध निमंत्रण विधिक कार्यवाही शुरू की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित