बांदा , अप्रैल 27 -- उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के मटौन्ध थाना क्षेत्र में पुलिस ने लगभग सात लाख रुपए के चोरी गए जेवरात और नगदी सहित एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेजा।
पुलिस ने बताया कि विगत 24 /25 अप्रैल की रात्रि दुरेड़ी गांव निवासी राजू के मकान का अज्ञात चोर ताला तोड़कर लाखों रुपए के गहने और नगदी आदि चोरी कर लेकर फरार हो गये थे।
सूचना पर पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर मुकदमा पंजीकृत किया। घटना के पर्दाफाश हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया और विस्तृत जांच कर अपराधियों की पहचान के साथ ही भौतिक व वैज्ञानिक साक्ष्यों का संकलन किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित