बांदा , अक्टूबर 2 -- उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के सुप्रसिद्ध समाजसेवी एवं वरिष्ठ पत्रकार रामेश्वर गुप्त (90) का शुक्रवार को यहां निधन हो गया।

बांदा नगर से प्रकाशित दैनिक कर्मयुग प्रकाशन के संपादक श्री गुप्त आज अपने कार्यालय में अचानक बीमार हो गए। जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल लिए जाया गया। जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

श्री गुप्त सत्तर के दशक में समाचार एजेंसी यूएनआई, आकाशवाणी और कानपुर से प्रकाशित दैनिक जागरण सहित अन्य समाचार पत्रों से जुड़कर अपनी उल्लेखनीय सेवाएं दे चुके थे जबकि बाद में बांदा नगर से दैनिक नव कर्मयुग प्रकाशन के संपादक की पद की भूमिका आज तक निभाते रहे।

श्री गुप्त वर्तमान में बांदा नगर के राजीव डिग्री कॉलेज के अध्यक्ष थे। साथ ही बांदा प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष और नगर के सुप्रसिद्ध डीएवी इंटर कॉलेज के कई वर्षों तक प्रबंधक के पद पर रहकर वे अपनी सेवाएं दे चुके थे। इसके अतिरिक्त जनसेवा हेतु वे कई अन्य सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं से भी जुड़े थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित