बांदा , मार्च 29 -- उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के बदौसा थाना क्षेत्र में रविवार को एक युवक का शव फंदे से लटका हुआ मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने बताया कि हड़हा गांव निवासी अवधेश वर्मा का पुत्र शिव विलास (20) उर्फ सोनू घर में अकेले रहता था। उसके माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है। रविवार को उसका शव घर के अंदर फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि युवक की हत्या कर शव को फंदे से लटकाया गया है। वहीं पुलिस प्रारंभिक जांच में इसे आत्महत्या का मामला मान रही है।

पुलिस के अनुसार ग्रामीणों ने युवक के एक युवती से प्रेम प्रसंग की भी जानकारी दी है, जिसे संभावित कारण माना जा रहा है। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित