बांदा , जून 30 -- उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र में मंगलवार को एक मंदिर के महंत की हत्या के आरोप में उसकी शिष्या को उसके कथित प्रेमी मामा के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पुलिस के अनुसार तिंदवारा गांव में सच्चिदानंद नामदेव नामक बुजुर्ग मंदिर में महंत था । वहीं पन्ना जिले के अजयगढ़ थाना क्षेत्र के चंदौरा गांव निवासी रोशनी महंत की शिष्या थी। जिसका प्रेम प्रसंग जमनी पुरवा तिंदवारा गांव निवासी उसके मामा राम विशाल से चल रहा था। इसकी जानकारी पर महंत ने प्रेम प्रसंग पर हस्तक्षेप करते हुए राम विशाल को मंदिर न आने की चेतावनी दी थी। जिससे राम विशाल मंदिर के मंहत से नाराज था।

पुलिस के अनुसार 20 /21 जून की रात्रि महंत अपनी शिष्या को लेकर छत पर सोने गए थे। जहां देर रात्रि शिष्या रोशनी के प्रेमी मामा राम विशाल ने डंडे से पीट पीटकर मंदिर महंत की हत्या कर दी और फरार हो गया था। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि घटना की सूचना पर मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। फॉरेसिंक टीम ने भी मौके का विधिवत निरीक्षण कर साक्ष्यों का संकलन किया। घटना के खुलासे के लिये पुलिस टीम का गठन कर मामले की छानबीन करते हुए साक्ष्यों का संकलन किया गया।

बाद में घटना की विस्तृत जांच में मिले साक्ष्यों के आधार पर आज हत्यारोपी मामा राम विशाल को घटना में उसका सहयोग करने वाली उसकी प्रेमिका भांजी (महंत की शिष्या) को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय में समक्ष पेश किया गया। जहां से दोनों हत्यारोपियों को जेल भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित