बांदा , अक्टूबर 11 -- उत्तर प्रदेश बांदा जिले के नरैनी थाना क्षेत्र में रविवार को घर में घुसकर एक महिला के ऊपर पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जलाकर मार डालने के प्रयास के आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी नरैनी प्रवीण कुमार ने बताया कि नरैनी कस्बे की निवासिनी प्रिया का मोहल्ले के ही एक अनुज नामक युवक से आपसी विवाद था, जिसके चलते 10 अक्टूबर को अनुज छत से चढ़कर उसके घर के अंदर पहुंच गया और जान से मारने की नीयत से उसके ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिसमें प्रिया गंभीर रूप से झुलस गयी। उसे तत्काल उपचार के सिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जहां आज भी उसका उपचार जारी है। उन्होंने बताया कि सूचना पर पुलिस ने घटना का अभियोग पंजीकृत कर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन किया और सूचना पर आज उसे कस्बे के व्यास मंदिर के निकट से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित