बांदा , अप्रैल 6 -- उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी और सगे छोटे भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस ने बताया कि कमासिन थाना क्षेत्र के जामू गांव में 3/4 अप्रैल की रात 32 वर्षीय सोनू अपनी पत्नी निशा के साथ खेत में बने ट्यूबवेल पर सो रहा था। इसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की।

पुलिस क्षेत्राधिकारी बबेरू सौरभ सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी निशा और उसके छोटे भाई मोनू के बीच अवैध संबंध थे, जिसकी जानकारी सोनू को हो गई थी। इसी विवाद के चलते दोनों ने मिलकर रात में गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। फोरेंसिक साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने निशा और मोनू को भीती तिराहे के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित