बांदा , जनवरी 14 -- उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के कोतवाली नगर थाना क्षेत्र में धोखाधड़ी कर बैंक एटीएम से धनराशि निकालने वाले दो अंतर्राज्यीय अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। पकड़े के आरोपी मध्य प्रदेश के निवासी है जो उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में सक्रिय थे।
आरोपी बैंक एटीएम के पास मौजूद रहकर कार्ड से रुपए निकालने के नाम पर भोलेभाले ,अंजान, अकेले एवं बुजुर्ग व्यक्तियों को सहायता का झांसा देकर उनका एटीएम कार्ड बदल लेते थे और बाद में उनके एटीएम का प्रयोग कर बैंक से उनकी पूरी धनराशि निकाल लेते थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित