बांदा , सितंबर 28 -- उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की एक स्थानीय अदालत ने सोमवार को गर्भवती पत्नी की दहेज हत्या के आरोपी पति को आजीवन कारावास व 10 हजार रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई गई।

लोक अभियोजक सुशील कुमार तिवारी ने बताया कि महोबा जिले के कबरई थाना क्षेत्र के छानीकल गांव निवासी आशाराम ने वर्ष 2022 में अपनी पुत्री का विवाह कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के महोखर गांव में सोदी धुरिया के पुत्र धर्मेंद्र के साथ किया था। मृतका के 6 माह का गर्भ भी था। शादी के लगभग 13 माह बाद ही उसे तीन तोले की सोने की जंजीर और मोटरसाइकिल के दहेज की मांग पूरी न होने से उसे 2 मार्च वर्ष 2023 को फांसी लगाकर उसकी हत्या कर दी गई थी।

घटना की सूचना पर पुलिस ने समस्त वैधानिक कार्यवाही के साथ मुकदमा पंजीकृत किया और मामले की निष्पक्ष विवेचना की। विस्तृत विवेचना में मिले साक्ष्यों की आधार पर न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया गया। जहां अभियोजन पक्ष ने 10 साबूत पेश किया।

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम चंद्रपाल द्वितीय की अदालत ने पक्ष- विपक्ष की दलीलों और पत्रावली में मौजूद साक्ष्यों के आधार पर दहेज हत्या की आरोपी पति धर्मेंद्र को आजीवन कारावास व 10 हजार रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित