बांदा , जुलाई 8 -- उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के बदौसा थाना क्षेत्र में बुधवार को डंपर की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। पुलिस के अनुसार जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के गुरेह गांव के भिम्मा का पुरवा निवासी सूर्य प्रताप सिंह (19) की बाइक बदौसा थाना क्षेत्र के तुर्रा गांव के निकट एक अनियंत्रित डंपर की चपेट में आकर फंस गई और बाइक लगभग 100 मीटर तक सड़क में घिसट गयी। जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना में बाइक में आग लग गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई और मोबाइल व बाइक के नंबर से जानकारी कर मृतक के परिजनों को सूचित कर मौके पर बुलाया। जिसके बाद मृतक की शिनाख्त हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित