बांदा , अप्रैल 17 -- उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के मटौन्ध थाना क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर में एक अनियंत्रित ट्रेलर ने पीछे से टक्कर मार दी। घटना में ट्रैक्टर चालक व एक महिला मजदूर की मृत्यु हो गई और दो महिला मजदूर घायल हो गईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित