बांदा , अक्टूबर 08 -- उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के अतर्रा थाना क्षेत्र में गुरुवार को चित्रकूट जा रहे एक बुजुर्ग श्रद्धालु की ट्रेन के कटकर मृत्यु हो गई। पुलिस ने बताया कि बिसंडा थाना क्षेत्र के सिकलोढी गांव निवासी शंकर गुप्त (85) पितृ विसर्जनी अमावस्या पर चित्रकूट जा रहे थे। अतर्रा रेलवे स्टेशन जाने के लिए वे पैदल रेलवे लाइन पार कर रहे थे। तभी वे वहां अचानक मौके में पहुंची ट्रेन की चपेट में आ गए। जिससे उनकी घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई।
सूचना पर पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित