बांदा , जून 18 -- उत्तर प्रदेश मे बांदा जिले के मटौंध थाना क्षेत्र में गुरुवार को दो ट्रकों की टक्कर में एक ट्रक के चालक की मृत्यु हो गई जबकि दूसरे ट्रक के चालक व खलासी बाल बाल बच गए। पुलिस ने बताया कि बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बलुआ गांव निवासी चालक सोनू (19) ट्रक लेकर महोबा जिले के कबरई कस्बा गिट्टी लेने जा रहा था कि गवांइन नाला पुल के निकट उसे नींद की झपकी आ गई। जिससे ट्रक असंतुलित होकर सामने से आ रहे गिट्टी भरे ट्रक से टकरा गया। घटना में उसकी मौके पर मृत्यु हो गई। और दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।
पुलिस के अनुसार घटना में गिट्टी से लदे ट्रक ड्राइवर व खलासी बाल-बाल बच गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित