बांदा , मई 10 -- उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के बबेरू थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर जमीन जायदाद की कलह के चलते एक व्यक्ति ने लाइसेंसी दोनाली बन्दूक से अपनी मां और छोटे सगे भाई की गोली मार कर हत्या कर दी और फरार हो गया।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बताया कि आज दोपहर बबेरू कस्बे में राजकिशोर मिश्र नामक एक व्यक्ति ने अपनी मां शांति (60) और छोटे भाई देवी दीन (40) को गोली मार दी। सूचना पर तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित