बांदा , अक्टूबर 27 -- उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के जसपुरा थाना क्षेत्र में मंगलवार को कच्चे मकान की एक दीवार गिर जाने से एक महिला की मृत्यु हो गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर सौरभ सिंह ने बताया कि जसपुरा थाना के अमारा गांव में यह घटना उस समय हुई जब गांव के भीखम प्रसाद की पत्नी पच्ची देवी (50) घर में कच्ची मिट्टी की दीवार की छपाई कर रही थी कि उसी समय दीवार गिरने से वह उसमें दब गई और उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटना की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा और अग्रिम वैधानिक कार्यवाही शुरू की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित