बांदा , अगस्त 27 -- उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के कमासिन थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक युवती पुल से छलांग लगाकर उफनाई यमुना नदी में कूद गई। यमुना नदी में लापता युवती की तलाश के लिये बाढ़ पीएसी बुलाई गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी बबेरू कृष्णकांत त्रिपाठी ने शाम को बताया कि घटना की सूचना पुलिस को राहगीरो द्वारा मिली। तत्काल पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर युवती द्वारा छोड़े गए सामान की संबंध में जानकारी प्राप्त की। जिसमें पता चला की कमसिन कस्बे की निवासिनी मंदाकिनी (19) का आज कुछ विवाद अपनी मां से हुआ था। जिसके चलते मंदाकिनी घर से निकलकर दादौ घाट पर निर्मित पुल से यमुना नदी में कूद कर लापता हो गई।

उन्होंने बताया कि यमुना में युवती की तलाश हेतु पुलिस और बाढ़ पीएसी की टीम द्वारा रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित