बांदा , अगस्त 28 -- उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के बिसंडा थाना में शुक्रवार को रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर महिला सुरक्षा के लिये तैयार उन्नत मिशन शक्ति केंद्र का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से पहुंची बालिकाओं द्वारा कराकर महिला व बालिका सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि बताया कि रक्षाबंधन की अवसर पर आज बिसंडा में उन्नत मिशन शक्ति केंद्र की स्थापना की गई है। बालिकाओं और महिलाओं में जागरूकता, आत्मविश्वास विकसित करने के साथ ही उनमें अपनत्व और पुलिस के प्रति विश्वास पैदा करने हेतु कार्यक्रम का शुभारंभ भी बालिकाओं के द्वारा कराया गया। कार्यक्रम में मौजूद सभी को महिला सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन एवं पुलिस सहायता के बारे में जानकारी दी गई। जिससे वे सभी निःसंकोच किसी भी समस्या के संबंध में पुलिस से सहायता ले सके।
उन्होंने बताया कि उन्नत मिशन शक्ति केंद्र महिलाओं और बालिकाओं की समस्याओं की समाधान हेतु सुरक्षा संबंधी आवश्यक सहायता एवं मार्गदर्शन हेतु विकसित किया गया है। जिसके द्वारा महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों ,सुरक्षा उपाय और सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देखकर उन्हें स्वावलंबी बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित