बांकुड़ा , अक्टूबर 19 -- पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले में महाअष्टमी की रात एक युवक ने कथित तौर पर तंत्र साधना के नाम पर अपनी पत्नी और पिता की सिर काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी की पहचान सोनामुखी थाना क्षेत्र के दामोदर नदी के किनारे स्थित लालबाबा माना बस्ती निवासी मंगल चौधरी के रूप में हुई है।

पुलिस और स्थानीय लोगों के अनुसार, आरोपी ने कथित तौर पर अपनी पत्नी रोम्पा चौधरी का सिर काटकर संधि पूजा के दौरान मंदिर की वेदी पर चढ़ा दिया। उसने इसी उद्देश्य से अपने पिता राजेंद्र चौधरी की भी हत्या कर दी। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल कुल्हाड़ी आरोपी के घर के आंगन से बरामद की है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि मंगल को खून से सना सिर लेकर मंदिर की ओर जाते देख इलाके में दहशत फैल गई। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सोनामुखी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, आरोपी को गिरफ्तार किया और मंदिर तथा घर के आंगन को घेर लिया। पुलिस ने आंगन से राजेंद्र चौधरी का शव बरामद किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित