पटना , जुलाई 25 -- नता दल यूनाइटेड (जदयू) प्रदेश कार्यालय में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर बांकीपुर महिला जदयू की बैठक आयोजित की गई। बैठक में चुनावी तैयारियों की समीक्षा की गई तथा महिला मतदाताओं के बीच सघन जनसंपर्क अभियान चलाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में बिहार सरकार की मंत्री डाॅ. श्वेता गुप्ता, प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी श्रीमती अंजुम आरा, प्रदेश महासचिव चंदन कुमार सिंह एवं गणेश कानू मौजूद थे।

बैठक को संबोधित करते हुए डाॅ. श्वेता गुप्ता ने महिला कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर नीतीश कुमार के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में किए गए ऐतिहासिक कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि महिला मतदाता हमेशा से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सबसे मजबूत आधारस्तंभ रही हैं और इस बार भी बांकीपुर की आधी आबादी पूरी मजबूती के साथ राजग प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में खड़ी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जनता के अपार समर्थन से राजग बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में रिकाॅर्ड मतों से विजय प्राप्त करेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित