पटना , मार्च 06 -- बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को कहा कि बांकीपुर बस स्टैंड की भूमि पर 500 कमरों वाला लग्ज़री फाइव स्टार ताज ग्रुप का होटल विकसित किया जाएगा।

श्री चौधरी ने आज एक्स पर लिखा कि बांकीपुर बस स्टैंड की भूमि पर 500 कमरों वाला लग्ज़री फाइव स्टार ताज ग्रुप का होटल विकसित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह परियोजना पीपीपी मॉडल के तहत इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड और बिहार स्टेट टुरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के सहयोग से साकार होगी। इससे बिहार में पर्यटन और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर को नई गति मिलेगी।

श्री चौधरी ने कहा कि यह पहल राजधानी पटना में पर्यटन, निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित करेगी और राज्य को विश्वस्तरीय आतिथ्य सुविधाओं से जोड़ेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित